फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly mason dies after being hit by a vehicle

Auraiya News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग राजमिस्त्री की मौत

Tue, 16 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Elderly mason dies after being hit by a vehicle
फोटो-14-मुनीर की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव चिरैहा के सामने पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह एक वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में घायल राजमिस्त्री को पुलिस सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन और आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।
कानपुर देहात थाना सट्टी के गांव शाहजहांपुर निवासी मुनीर उर्फ पंचम बख्श (64) राजमिस्त्री थे। वर्तमान में उनका काम फर्रुखाबाद में रिश्तेदारी में चल रहा था। सोमवार तड़के बाइक से वह फर्रुखाबाद के लिए निकले थे। अछल्दा थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग स्थित गांव चिरैहा के सामने पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बाइक चालक राजमिस्त्री हेलमेट लगाए था।
राजमिस्त्री के दो बेटे सलमान, शाहरुख और चार बेटियां नसरीन, परवीन, नजरीन और सबाना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed