{"_id":"699c9bdd3e55055e9f038fe8","slug":"elderly-man-crossing-the-road-crushed-by-truck-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1009-140276-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, मौत
Mon, 23 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के सबसे व्यस्त जेसीज चौराहे पर रविवार रात बेकाबू ट्रक ने सड़क पार कर रहे ब्रह्मनगर निवासी बुजुर्ग को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से भाग गया।
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी मोहनलाल पुरवार (72) रविवार की रात लगभग आठ बजे किसी काम से जेसीज चौराहे के पास स्थित कृष्णा धाम जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद बुजुर्ग को रौंदते हुए चला गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौजूद लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ट्रक तेज गति से जा रहा था, चालक चौराहे पर मुड़ते समय नियंत्रण खो बैठा था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।