फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly evacuated from home due to cough, TB found during investigation in auraiya

औरैयाः बुजुर्ग को खांसी आने पर घर से निकाला, जांच में निकली टीबी

Sun, 22 Mar 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Elderly evacuated from home due to cough, TB found during investigation in auraiya
बघुवा गांव में बुजुर्ग की जांच करते डॉक्टर - फोटो : AURAIYA
औरैया। गांव बघुआ में रविवार को एक बुजुर्ग को खांसी आने पर कोरोना की दहशत से घर वालों ने बाहर निकालकर पेड़ के नीचे लिटा दिया। सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर बुजुर्ग का परीक्षण किया। कोरोना का लक्षण न मिलने पर लोगों की राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव बघुआ में एक बुजुर्ग को खांसी आने पर कोरोना के डर से परिजनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। घर के बाहर पेड़ के नीचे चारपाई डालकर उसे लिटा दिया। इस बीच ग्रामीणों ने स्वास्थ्य महकमे को कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज होने की सूचना दी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर बुजुर्ग की जांच की तो कोरोना के लक्षण नहीं मिला। इसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि बुजुर्ग को टीबी रोग होने की आशंका है। टीवी की जांच की जाएगी। वहीं, सीएचसी के डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया है कि अस्पताल में मास्क उपलब्ध नहीं है। ना ही डॉक्टरों के पहनने वाली किट उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed