फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eight bank accounts of Tilak College attached

Auraiya News: तिलक महाविद्यालय के आठ बैंक खाते हुए कुर्क

Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eight bank accounts of Tilak College attached
औरैया। तिलक महाविद्यालय की ओर से कर्मचारी के बकाया का भुगतान न करने पर सहायक श्रमायुक्त की ओर से आरसी जारी की गई थी। महाविद्यालय की ओर से लिए गए स्टे की अवधि समाप्त होने के बाद भी धनराशि जमा नहीं हुई। इस पर तहसील प्रशासन ने महाविद्यालय के आठ खातों को कुर्क कर लिया गया। सोमवार को बकाया जमा न करने को लेकर विद्युत विभाग के दो खाते कुर्क कर लिए गए थे।
विज्ञापन

शहर के तिलक महाविद्यालय के कर्मचारी अशोक कुमार वाजपेई निवासी मोहल्ला ब्रह्मनगर ने वेतन भुगतान न करने पर श्रम कोर्ट में महाविद्यालय के खिलाफ 92/2019 संख्या में वाद दायर किया था। जांच के बाद पांच फरवरी 2021 को सहायक श्रमायुक्त ने पत्र जारी कर बकाया भुगतान को जमा करने के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को आदेश दिया था। धनराशि को जमा न करने पर 10 फरवरी 2021 को कोर्ट ने सख्त लहजे को अपनाते हुए 24 लाख 12 हजार 65 रुपये की आरसी जारी कर दी। इस पर महाविद्यालय ने स्टे ले लिया। 16 फरवरी 2023 को स्टे की अवधि समाप्त हो गई। एसडीएम औरैया मनोज कुमार सिंह ने महाविद्यालय को बकाया धनराशि जमा करने के लिए 18 मार्च को नोटिस जारी किया था। महाविद्यालय प्रबंधन के ओर से बकाया धनराशि जमा न करने पर मंगलवार को संग्रह अमीन अखिलेश कुमार दीक्षित ने तिलक महाविद्यालय के बैंक ऑफ बड़ौदा के आठ खातों को कुर्क करवाया। सोमवार को बकाया जमा न करने पर राजस्व विभाग की ओर से विद्युत विभाग के दो खातों को कुर्क किया अमीन अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि धनराशि जमा न करने पर एसडीएम ने खाते कुर्की करने का आदेश दिया था। महाविद्यालय पर पांच फरवरी 2021 से बकाया धनराशि पर नौ प्रतिशत का ब्याज भी वसूला जाएगा। बकाया धनराशि जमा करने के बाद ही खातों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed