फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eid prayers in homes, video calls greeted

पुलिस के पहरे में रहे ईदगाह, घरों में नमाज अदा कर एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद

Mon, 25 May 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers in homes, video calls greeted
फोटो25एयूआरपी 07- जमालशाह स्थित ईदगाह के बाहर पसरा सन्नाटा, गेट पर लटका ताला - फोटो : AURAIYA
लॉकडाउन के चलते पहली बार ईदगाहों में ईद की नमाज नहीं अदा हो सकी। एहतियात के तौर पर ईदगाह व सभी मस्जिदों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। ऐसे में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार घरों में मनाया गया।
विज्ञापन

नमाजियों ने सोशल डिस्टेंस के साथ घरों में ईद की नमाज अदा की। साथ ही एक-दूसरे से गले मिलने के बजाय फोन, वीडियो कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से त्योहार की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के नियमों के तहत जारी आदेशों के चलते मस्जिदों में तीन की संख्या में नमाज अदा की गई। एक साथ नमाज अदा न करने के आदेश के चलते ईदगाहों में नमाज अदा न करके जिले भर में नमाजियों अपने घरों में नमाज अदा कर कोरोना से निजात और पहले जैसे हालत होने की दुआ की। ईद की बधाई के लिए नमाजी सामाजिक दूरी की हिदायतों का पालन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। डीएम अभिषेक सिंह, एसपी सुनीति, एडीएम एमपी सिंह व एएसपी कमलेश दीक्षित भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। जमालशाह स्थित ईदगाह के बाहर एसडीएम सदर विजेता, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव फोर्स के साथ डटे रहे।
शासन के निर्देश पर जिले भर में प्रत्येक मस्जिदों में तीन-तीन नमाजियों ने नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिदों में निर्धारित लोगों से अधिक के जाने पर पाबंदी को देखते हुए लोग मस्जिदों तक नहीं गए। हालांकि पुलिस प्रशासन लगातार चौकन्ना रहकर ईदगाह व मस्जिदों पर निगाह रखे रहा।

हर साल ईद के पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों का वोट बैंक बनाने की नेताओं में होड़ देखने को मिलती थी। राजनीतिक दल ईदगाहों के बाहर अपने टेंट लगाकर नमाज अदा कर लौटने वाले नमाजियों को गले मिलकर मुबारकबाद देते थे। इस बार ईदगाहों के बाहर दूर-दूर तक सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed