{"_id":"69ebb7d3c2db2ef1c608bf59","slug":"efforts-will-be-made-to-bring-critical-care-unit-to-lucknow-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143645-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: क्रिटिकल केयर यूनिट लाने के लिए लखनऊ तक करेंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: क्रिटिकल केयर यूनिट लाने के लिए लखनऊ तक करेंगे प्रयास
Sat, 25 Apr 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो-5- सदर विधायक गुड़िया कठेरिया।
- फोटो : संवाद
औरैया। चिचौली मेडिकल कॉलेज के लिए साल 2024 में स्वीकृत हुई क्रिटिकल केयर यूनिट रास्ते के अभाव में आगरा स्थानांतरित होने की सूचना से हर कोई दंग है।
अब इसकी वापसी के लिए जिले के राजनीतिक चेहरे हर संभव प्रयास का संकल्प ले रहे हैं। भले ही स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से पत्राचार के जरिए यूनिट की वापसी का प्रयास कर रहा हो लेकिन सदर विधायक ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग करेंगे।
गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए एनएचएम की ओर से 2024 में चिचौली मेडिकल कॉलेज को 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की सौगात दी गई थी। चिचौली मेडिकल कॉलेज के लिए स्वीकृत हुए क्रिटिकल केयर यूनिट की जमीन भी दो साल पहले खतौनी में दर्ज हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज कैंपस से यूनिट की चिह्नित जमीन तक पहुंचने के रास्ते को लेकर शासन से कई बार अधिकारी आए लेकिन रास्ते की जुगाड़ नहीं हो सका।
उधर राजस्व विभाग के अनुसार यहां पर यूनिट तक का पहुंच मार्ग पर्याप्त है। दो साल से चल रही जद्दोजहद के बीच इस परियोजना के आगरा शिफ्ट हो जाने पर स्वास्थ्य महकमे के होश उड़ गए हैं। अब एनएचएम को पत्राचार करते हुए औरैया में ही यूनिट बनाए जाने की मांग की जा रही है। इस परियोजना को लेकर राजनीतिक हस्तियों ने भी अपनी जोर आजमाइश का दावा किया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
क्रिटिकल केयर यूनिट के आगरा शिफ्ट हो जाने की सूचना मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए औरैया में इस परियोजना को देने की मांग करेंगी। हर संभव प्रयास किया जाएगा।- गुड़िया कठेरिया, सदर विधायक
-- --
रास्ते के अभाव में मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर सेंटर की जिले को मिली सौगात आगरा रेफर हो जाना बड़ी चूक है। यूनिट की स्थापना कराने के लिए सपा संघर्ष करेगी। पहले चरण में डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा।-सर्वेश बाबू गौतम, सपा जिलाध्यक्ष

फोटो-5- सदर विधायक गुड़िया कठेरिया।- फोटो : संवाद