{"_id":"b97f9d41784b5184393cb03fce52b675","slug":"education-levels-rise-devi-dayal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के स्तर में होगी वृद्धि: देवी दयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के स्तर में होगी वृद्धि: देवी दयाल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीरगंज स्थित ज्ञानस्थली में रविवार को किडीज ज्ञानस्थली स्कूल का शुभारंभ पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सचिव देवी दयाल दोहरे ने किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय के पूर्व सचिव देवी दयाल दोहरे ने कहा कि इस प्रकार की संस्थाओं के खुलने से बच्चों के साथ अभिभावकों को भी सुविधा मिलेगी। कहा कि विद्यालय में बच्चों को आडियो- विजुअल के माध्यम से अत्याधुनिक संसाधनों के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने कहा कि इस विद्यालय के खुलने से शहर के बच्चों को अच्छी पढ़ाई मिल सकेगी।
पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने कहा कि किडीज ज्ञान स्थली स्कूल छोटे बच्चों के लिए खोला गया है। छोटे बच्चों को अच्छी सुविधा मुहैय्या कराए जाने अनुभवी टीचरों की नियुक्ति की गई है। इस मौके पर फाकेहा मजहर, अंशुल तिवारी, आशुतोष, रीना दीक्षित, नीलमणि दास, सौरभ तिवारी, गुरुमीत, सौरभ दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन