फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

एकेड स्कूलों का तैयार किया जा रहा डेटा बेस

Mon, 28 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
education
औरैया। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का एक डेटा बेस तैयार किया जाएगा। इसके लिए इन स्कूलों से 30 सितंबर तक अपना सभी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही इसका प्रिंट आउट भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा। डीआईओएस इस बाबत वेबिनार (गूगल मीट) व पत्र के माध्यम से एडेड स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 295 माध्यमिक 295 विद्यालय संचालित हैं, जिसमें राजकीय विद्यालय 15, अशासकीय सहायता प्राप्त 60 व वित्तविहीन 220 विद्यालय हैं। बीते दिनों शासन ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अभिलेखों की जांच के आदेश जारी किए थे। जांच चल रही थी। इसी बीच शासन ने स्कूलों का डेटा बेस तैयार करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ह्रदय नारायन त्रिपाठी ने बताया कि एडेड स्कूलों को पोर्टल के माध्यम से अपने यहां शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र संख्या, भूमि, भवन, चल अचल संपत्तियों से लेकर संसाधनों का पूरा ब्यौरा अपलोड करना है। इसके बाद दो प्रतियों में इसे कार्यालय में भी जमा करना होगा। इस कार्य में लापरवाही या फिर विवरण में गलती पाए जाने पर स्कूलों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि औरैया, अजीतमल और बिधूना तहसील में नामित नोडल अधिकारी की गई कार्रवाई की प्रगति एवं आख्या उपलब्ध कराएंगे। बताया कि नोडल अधिकारी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 30 सितंबर 2000 के उपरांत नियुक्त शिक्षकों के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर अविलंब सूचना कार्यालय में जमा करेंगे। प्रधानाचार्य स्वयं व एक सहायक के साथ समस्त शिक्षकों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र का मिलान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed