{"_id":"5f270f628ebc3e24222e0a66","slug":"education-auraiya-news-knp574742947","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को एप डाउनलोड करने दिया गया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को एप डाउनलोड करने दिया गया आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लॉक डाउन में विद्यालय बंद होने से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शासन से आए आदेश पर शिक्षकों को खेलो इंडिया एप डाउन लोड करना होगा। इससे वह बच्चों व उनके अभिभावकों को खेलों के के प्रति ऑनलाइन जागरूक करेंगे। बीएसए ने सभी शिक्षकों को एप डाउनलोड करने के आदेश जारी कर दिया है।
बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शिक्षकों को आदेश दिए गए हैं कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालयों के यूडायस कोड के साथ एक ईमेल आईडी बनाएंगे और खेलो इंडिया एप डाउनलोड कर चालू करना होगा। जो यूडायस कोड से पंजीकृत होंगे, वह प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक बच्चों को 100 मीटर दौड़, एक मीटर कूद, शटल रेस, 60 मीटर के छह राउंड, गेंद फेंकना जैसे खेलों की जानकारी ऑनलाइन देंगे। अभिभावकों के माध्यम से बच्चों में खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने का प्रयास भी किया जाएगा, ताकि विद्यालय बंद होने के दौरान बच्चों की पढ़ाई के साथ खेलों का भी प्रशिक्षण होता रहे। सभी शिक्षकों को खेलों इंडिया एप डाउन लोड करने के आदेश दिए हैं।