{"_id":"5e2897d78ebc3e7d5c4258a1","slug":"education-auraiya-news-knp5400864114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग भरो प्रतियोगिता में आकाश प्रथम और खुश्बू द्वितीय स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग भरो प्रतियोगिता में आकाश प्रथम और खुश्बू द्वितीय स्थान पर
विज्ञापन
फोटो 22एयूआरपी21- विजेता और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के साथ निर्णायक मंडल ?
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में बुधवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्राइमरी के लिए रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंग भरो प्रतियोगिता में कक्षा तीन के छात्र आकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एक्सिस पब्लिक स्कूल के निदेशक दीपक दीक्षित ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता हर प्रतिभागी का मार्ग दर्शन करने के साथ ही उसका हौसला बढ़ाने का काम करती है। इसलिए हार या जीत को भूल कर सभी को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिताएं व्यक्ति के जीवन का रास्ता बनाने का काम करतीं हैं।
प्रतियोगिता समापन पर निर्णायक मंडल ने बताया कि रंग भरो प्रतियोगिता में कक्षा तीन के छात्र आकाश ने प्रथम व कक्षा एक की छात्रा खुशबू ने द्वितीय और कक्षा दो की छात्रा माही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार राय व उप प्रधानाचार्य आकाश यादव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान तान्या त्रिपाठी व करन यादव आदि मौजूद रहे।