फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Earth is heating up, paddy sowing is lagging behind due to lack of rain

Auraiya News: तप रही धरती, बारिश न होने से पिछड़ रही धान की बुआई

Fri, 14 Jun 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Earth is heating up, paddy sowing is lagging behind due to lack of rain
अछल्दा। तापमान अधिक होने से जिले में इस बार धान की नर्सरी की बुआई पिछड़ गई है। एक पखवाड़े से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी किसान धान की नर्सरी की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ भी फिलहाल तापमान कम होने तक इंतजार करने की बात कह रहे हैं। जिले में धान की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। लगभग 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसान धान की बुआई करते है। जिले में एक जून से धान की नर्सरी की बुआई शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार 13 दिन बीतने के बाद भी धान की नर्सरी की बुआई शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दरअसल वर्तमान में औसत तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। धान की नर्सरी की बुआई के लिए यह तापमान अधिक है। वहीं बारिश न होने और तेज धूप के कारण भी नर्सरी की बुआई में समस्या है। हालांकि दो दिनों से हुए बादलों ने किसानों की चिंताएं जरूर कम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

किसानों ने बयां की पीड़ा-----
हर फसल में किसानों को नुकसान

हर फसल में किसानों को नुकसान ही होता है। इस बार धान की नर्सरी की बुआई नहीं हो पा रही है। वहीं अन्य फसलों की सिंचाई में भी समस्या आ रही है।
- रामपाल, किसान

---------------------
तापमान कम होने का इंतजार

धान की नर्सरी की बुआई के लिए इस बार तापमान अधिक है। किसानों को तापमान में गिरावट का इंतजार करना होगा। अगर अधिक तापमान पर बुआई की जाएगी तो अंकुरण प्रभावित होगा।- राजीव, किसान

---------------------

अगर तेज धूप के दौरान नर्सरी की बुवाई की जाए तो दाना खराब हो जाता है। अंकुरण प्रभावित होता है।
- डॉ. आनंद, कृषि प्रभारी अछल्दा ब्लाॅक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed