{"_id":"6980ea8e3e8e791b74006726","slug":"e-rickshaw-turns-deadly-kills-farmer-sitting-outside-his-home-injures-two-others-including-his-brother-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138893-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: काल बनकर दौड़ा ई-रिक्शा, घर के बाहर बैठे किसान की मौत, भाई समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: काल बनकर दौड़ा ई-रिक्शा, घर के बाहर बैठे किसान की मौत, भाई समेत दो घायल
Mon, 02 Feb 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-2- मिथुन।फाइल फोटो
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के फतेतापुरवा गांव में सोमवार सुबह एक बेकाबू ई-रिक्शा काल बनकर दौड़ा।
घर के बाहर चारपाई पर बैठे किसान को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा उनके ऊपर ही पलट गया। इससे किसान मौत हो गई, जबकि भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया।
गांव फतेतापुरवा निवासी मिथुन (27) किसान था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के दरवाजे पर चारपाई डालकर बैठा था। पास में ही उसका भाई पिंटू व गांव का ही प्रेमनारायण और बच्चे भी बैठे थे, तभी बरकसी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा बेकाबू होकर चारपाई से जा टकराया और पलट गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।
परिजन तीनों घायलों को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मिथुन को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों पिंटू व प्रेमनारायण का उपचार चल रहा है। उधर, मिथुन की मौत की खबर गांव पहुंचने पर परिजन बेहाल हो गए। मां बासना देवी उस समय अपनी बेटी के घर गई थीं, सूचना मिलते ही वह बेसुध हो गईं। मिथुन अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। छह साल पहले उसकी शादी मैनपुरी निवासी शालू से हुई थी। उसकी चार छोटी बेटियां हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।