{"_id":"60957c458ebc3ebf423bee3d","slug":"e-pass-for-traders-for-lockdown-period-auraiya-news-knp6272516164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की अवधि में ऑनलाइन जारी होंगे ई-पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की अवधि में ऑनलाइन जारी होंगे ई-पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए व्यापारी को प्रशासन से ई-पास जारी कराना होगा। ऑनलाइन ई-पास जारी करने के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम व सभी एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी है।
लॉकडाउन में लोगों को खाने-पीने व आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की समस्या न आए, इसके लिए व्यापारियों को ई-पास जारी किए जाएंगे। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने जिले की सीमा के अंदर ई पास जारी करने के लिए सदर तहसील में एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, अजीतमल में एसडीएम विजेता व बिधूना में एसडीएम रशीद अली को जिम्मेदारी सौंपी है।
जबकि जिले के बाहर के लिए एडीएम रेखाएस चौहान पास जारी करेंगी। आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति के लिए संबंधित को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसका परीक्षण करने के बाद एसडीएम व एडीएम ऑनलाइन ई-पास जारी करेंगे। मोबाइल पर डाउन लोड ई पास भी मान्य होगा।