फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   duty,matdaan,karmi

मतगणना के लिए पांच सौ कार्मिकों की लगी ड्यूटी

Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
duty,matdaan,karmi
औरैया। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती के लिए 500 कार्मिक लगाए जाएंगे। इन कार्मिकों को तीन और नौ मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। किस कार्मिक की ड्यूटी किस विधानसभा क्षेत्र में लगेगी, इसकी
विज्ञापन

जानकारी उन्हें 10 मार्च को ही दी जाएगी। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों (औरैया, दिबियापुर व बिधूना) के वोटों की 10 मार्च को मंडी परिसर में होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टीमें बनाई जाएंगी और इन टीमें चार-चार कार्मिक लगाए जाएंगे। इन टीमों के अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो गणना टीमें प्रत्येक आरओ के
विज्ञापन

टेबल पर रहेंगी और तीन-तीन टीमें रिजर्व रखी जाएंगी। पोस्टर बैलेट की गिनती के लिए दो-दो टेबल अलग लगाई जाएंगी। ईटीपीबीएस के मतों की गिनती के लिए छह-छह टेबिल लगेंगी। इस प्रकार कुल पांच सौ से अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्मिकों की ड्यूटी मतगणना के लिए लगाई गई है। सीडीओ और प्रभारी अधिकारी कार्मिक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, वह समय से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।
मतगणना पंडाल में प्रवेश के लिए कर्मियों को अलग-अलग रंगों में पहचानपत्र जारी किए जाएंगे। औरैया विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कर्मियों को गुलाबी, दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के कर्मियों को हरे व बिधूना
विधानसभा क्षेत्र के कर्मियों को पीले रंग के पहचानपत्र दिए जाएंगे। दस मार्च को केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में ही मतगणना कर्मियों को बताया जाएगा कि उन्हें किस टेबिल पर कार्य करना है। प्रत्याशियों के एजेंटों को सफेद रंग के पहचानपत्र दिए जाएंगे।


मतगणना के लिए बैरीकडिंग कराई जा रही है। पंडाल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। बैरीकेडिंग के भीतर लोहे की जाली लगाई जा रही है। प्रत्याशियों के एजेंट जाली के बाहर रहेंगे। जारी के अंदर
कार्मियों, आरओ और अधिकारियों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रशासन द्वारा अधिकृत लोगों को ही मतगणना पंडाल में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed