{"_id":"57e1846f4f1c1b8341a83185","slug":"during-the-checking-attack-on-rto","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान एआरटीओ पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान एआरटीओ पर किया हमला
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : reuters
बेला रोड पर ब्लाक संसाधन केंद्र के सामने वाहन चेकिंग के दौरान कागजात मांगने पर मैजिक चालक ने एआरटीओ पर हमला कर दिया। लाठी से उनकी सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसमें एक कांस्टेबल चुटहिल हो गया।
मंगलवार की शाम चार बजे एआरटीओ मनोज कुमार अपनी टीम के साथ बिधूना में वाहन चेकिंग अभियान के लिए बेला मार्ग से जा रहे थे। इस दौरान मार्ग स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र के सामने बने टैंपो स्टैंड पर उन्होंने अचानक चेकिंग शुरू की। यहां मैजिक गाड़ी के चालक से कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। इसपर विभाग का एक कांस्टेबल मैजिक चालक से चाबी लेकर मैजिक को थाने ले जाने लगा। कई मैजिक चालकों ने भी इसका विरोध किया। इस बीच मैजिक का चालक हमलावर हो गया। उसने एआरटीओ की गाड़ी पर लाठी मारकर शीशा तोड़ दिया। इससे गाड़ी में बैठे एक कांस्टेबल वीरेंद्र को हाथ में हल्की चोटें आईं। आनन फानन में गाड़ी से उतरे स्टाफ ने हमलावर मैजिक चालक का पीछा किया।
परंतु वह फरार हो गया। बाद में मैजिक को सीज कर दिबियापुर थाने में लाकर खड़ा कर दिया गया। एआरटीओ का कहना है कि यह मैजिक इटावा से एनओसी लेकर चलाई जा रही थी। तब से अब तक मैजिक का टैक्स जमा नहीं हुआ। मैजिक चालक के पास कोई कागजात नहीं थे। इसलिए वह हमलावर हुआ। हालांकि दिबियापुर थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।