फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   During organically harass police

बवाल के दौरान हलकान रही पुलिस

Tue, 07 Jul 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 07 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
During organically harass police

श्रमिक व तीन छात्रों की मौत के बाद बवाल शुरू होते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पाता चौकी पर तैनात सिपाही ताला बंद कर भाग निकले। उसने तत्काल थाने में सूचना दी, लेकिन तब भी थाने से मामले को हल्के में लिया गया। करीब घंटेभर बाद फफूंद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आक्रोश बढ़ चुका था और आगजनी शुरू हो चुकी थी।

विज्ञापन



 
दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। इसके बाद भी काफी देर तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही प्रशासन को सूचना दी गई।
विज्ञापन



कुछ ही देर में आसपास के तमाम युवक भी जुट गए। कुछ ही देर में बवाल बढ़ने लगा। यह देख चौकी पुलिस मौके पर जाने के बजाय भाग निकली। करीब घंटेभर तक आक्रोशित युवक बवाल करते रहे। आगजनी होने के बाद फफूंद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख आला अफसरों को सूचना दी। करीब दो घंटे बवाल चलता रहा, लेकिन कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। शाम चार बजे के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे। इसके बाद बातचीत का दौर शुरू हुआ।


स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि अफसर तत्क ाल मौके पर पहुंचते और ग्रामीणों की बात सुन ली जाती तो इस तरह बवाल नहीं होता और ट्रकें आगजनी की भेंट नहीं चलती। फिलहाल एएसपी का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।


अरे दोबारा भड़क गई आग- हिट एंड रन मामले में भड़के बवाल की भेंट चढ़े पांच ट्रकों की आग बुझाने के बाद दमकलकर्मी पूरी तरह से आग बुझने को लेकर आश्वस्त हो गए थे। यहां तक की दमकल गाड़िय़ां भी वापस हो गई थीं। इसी बीच अचानक ट्रकों ने धूं-धूंकर जलना शुरू कर दिया।


एक बार फिर से आग भड़कते देख मौजूद अधिकारियों के बीच अफरातफरी का दौर देखने को मिला। आननफानन में गेल प्लांट से निकली दमकल गाड़िय़ों ने एक बार फिर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दो घंटे के मैराथनी प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया गया। बाद इसके गरम ट्रकों को दमकलकर्मी देर रात तक ठंडा करते रहे।

 



सपने न हो सके अपने....पाता प्लांट के निकट गेल मजदूर को रौंदने के बाद हिट एंड रन के शिकार बने चचेरे भाई उपदेश (17) व कौशलेंद्र उर्फ सौरभ पढ़ने में मेधावी थे। यूपी बोर्ड 2015 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी लाने के बाद उनका सपना सिविल सर्विस में जाकर देश के लिए कुछ विशेष करने का था।


इसके लिए कौशलेंद्र और उपदेश ने कदम भी आगे बढ़ा लिए थे। शनिवार को कस्बा फफूंद के मां आरके देवी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के बाद सोमवार को वह दोनों अपने मित्र शिवम उर्फ मोहित पोरवाल पुत्र अरविंद कुमार पोरवाल के साथ कालेज से घर वापस लौट रहे थे।



हिट एंड रन केस में हादसे का शिकार बने उक्त चचेरे भाई व मोहित के परिजन बदहवास उनके सपनों का जिक्र कर क्रंदन कर रहे थे। पाता गांव के लोगों ने भी हिट एंड रन के शिकार बने उक्त चचेरे भाईयों की सादगी का जिक्र करते हुए भविष्य में उनके बड़ा आदमी बनने की संभावना जता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed