{"_id":"6a19da96f0fa296b51010553","slug":"dumper-owner-and-driver-jailed-for-killing-inspector-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1540059-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दरोगा की मौत के मामले में डंपर मालिक व चालक को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दरोगा की मौत के मामले में डंपर मालिक व चालक को जेल
Fri, 29 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 29 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
औरैया। डंपर की टक्कर से हाईवे मोबाइल पर तैनात दरोगा की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक व मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में डंपर फर्जी निकला। उसके चेसिस व इंजन नंबर अलग-अलग निकले।
इसके अलावा डंपर में कई फर्जी नंबर प्लेट मिलीं। पूछताछ के बाद चालक व मालिक को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आगरा के जैतपुर कलां क्षेत्र के फतेहपुरा गांव निवासी दरोगा दिनेश भदौरिया (58) बुधवार को साथी मुख्य आरक्षी झांसी के मोठ निवासी एपी मनोज कुमार और चालक हमीरपुर के गौरादेवी नई बस्ती निवासी सुरेश कुमार के साथ हाईवे मोबाइल वाहन में कानपुर-इटावा हाईवे किनारे खड़े थे। इसी दौरान डंपर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी थी।
हादसे में पुलिस वाहन उछलकर पलट गया। इसमें दरोगा दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को दरोगा का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने डंपर मालिक व चालक को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, हादसे में डंपर ने वहां खड़े दो अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी थी। इसमें वाहन चालक सदर कोतवाली के गांव बिचौली निवासी कोमल सिंह व कौशांबी थाना मोहब्बत पईसा के गांव मिर्जापुर निवासी मनीष की तहरीर पर डंपर चालक मुनीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इससे पहले मृतक दरोगा के भाई दिनकर सिंह ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अब एक हादसे में डंपर चालक पर कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
-- -- -
डंपर मालिक पर धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी
पुलिस जांच में डंपर के वास्तविक और ऑन रिकॉर्ड नंबरों में भिन्नता मिली। डंपर से बरामद हुईं फर्जी नंबर प्लेटें इस बात का सबूत हैं कि वाहन का इस्तेमाल किसी बड़े अवैध खेल में किया जा रहा था।
वहीं, मथुरा स्थित रिफाइनरी के गांव भहई निवासी डंपर मालिक आमीन खान और चालक मुनीम को जालसाजी और धोखाधड़ी के संगीन आरोपों में दबोच लिया गया। अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस फर्जी नंबर वाले डंपर के जरिए और क्या खेल किए जा रहे थे। इसके अलावा डंपर के दो अन्य चालान भी पेंडिंग मिले।