फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dumper overturned out of control, Erwa Bidhuna Road remained blocked for seven hours

Auraiya News: अनियंत्रित होकर पलटा डंपर, सात घंटे जाम रहा एरवा बिधूना रोड

Tue, 07 Nov 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dumper overturned out of control, Erwa Bidhuna Road remained blocked for seven hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के बिधूना रोड पर स्थित गुलालपुर गांव के सामने मंगलवार भोर लगभग तीन बजे ग्वालियर से गिट्टी लेकर फर्रुखाबाद जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर को हटवाने में संबंधित विभाग की देरी के चलते बिधूना रोड पर सात घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
मंगलवार भोर फर्रुखाबाद जा रहा गिट्टी लदा डंपर सुबह लगभग तीन बजे बिधूना रोड पर गुलालपुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना स्थल के पास लगा एचटी लाइन का पोल डंपर की टक्कर से टूट गया। पोल पर बंधे 11 हजार केवी लाइन के तार टूट गए। घटना के समय बिजली आपूर्ति चालू थी। तारों के आपस में लड़ने से चिंगारियां निकलने लगीं। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

बीच सड़क में डंपर पलटने से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह लगभग 10 बजे जानकारी होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने क्रेन की मदद से डंपर को बीच सड़क से हटवाया। साथ ही सड़क पर फैली गिट्टी भी हटवाई। वहीं जाम से बचने को कुछ वाहन गांव के लिंक रोड से होकर गुजरे। जिससे चिकटा गांव में एक बस की चपेट में आकर एक विद्युत पोल भी टूट गया। इससे चिकटा गांव की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि पोल में टक्कर मारने वाले वाहन स्वामी का पला करके उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed