{"_id":"64973c32f9bac54617024434","slug":"dumper-collided-with-pole-transformer-exploded-harrajpurs-supply-stalled-auraiya-news-c-12-1-303203-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खंभे से टकराया डंपर, ट्रांसफार्मर फटा, हर्राजपुर की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खंभे से टकराया डंपर, ट्रांसफार्मर फटा, हर्राजपुर की आपूर्ति ठप
Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
ककोर। कखावतू बिजली केंद्र से हर्राजपुर को जाने वाली बिजली लाइन के खंभे से शनिवार को मौरंग लदा डंपर बेकाबू होकर टकरा गया। इससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रांसफार्मर फट गया। इससे गांव की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। अवर अभियंता ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे हर्राजपुर के पास से निकली एचटी लाइन के खंभे में तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बिजली का खंभा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पोल पर रखा 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की बॉडी भी फट गई। ट्रांसफार्मर फटने से उसका तेल बह गया। जिसकी वजह से इस लाइन से जुड़ी हर्राजपुर गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता विवेक खरे ने डंपर चालक के खिलाफ दिबियापुर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। कहा कि ट्रांसफार्मर व खंभा बदलवा कर जल्द ही आपूर्ति चालू की जाएगी।