{"_id":"6986368bb1a2bc9a5d0c8c65","slug":"due-to-the-wedding-there-was-traffic-jam-throughout-the-day-auraiya-news-c-211-1-aur1020-139149-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सहालग के चलते दिन भर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सहालग के चलते दिन भर लगा रहा जाम
Sat, 07 Feb 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15-दुर्गा तिराहा व पंप के पास फीडर रोड पर लगा जमा।
बिधूना। सहालग शुरू होते ही कस्बे में शुक्रवार को दिन भर भीषण जाम लगा रहा। फीडर रोड, दुर्गा मंदिर, भगत सिंह चौराहा और लोहा मंडी मार्ग सहित प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही।
जगह-जगह लगे जाम के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को बाजारों में अत्यधिक भीड़ और सड़कों के किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों ने स्थिति और बिगाड़ दी। दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर सामान सजाने तथा फल-सब्जी के ठेले लगाए जाने से सड़कों की चौड़ाई और कम हो गई। नतीजतन चार पहिया वाहन तो दूर, दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गए।
स्कूलों की छुट्टी के बाद लगभग अपराह्न तीन बजे फीडर रोड, दुर्गा मंदिर और लोहा मंडी मार्ग पर वाहनों की भारी भीड़ एकत्र हो गई, इससे लंबा जाम लग गया। स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों में काम से आने वाले लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े कर देते हैं, इससे बड़े वाहनों के निकलने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
भगत सिंह चौराहे पर यातायात कर्मियों की तैनाती के बावजूद जाम की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो सका। दुर्गा मंदिर और फीडर रोड पर फुटपाथों पर लगे फल ठेलों और दुकानों के कारण बड़े वाहनों को मोड़ने में समस्या उत्पन्न हुई, इससे जाम बार-बार लगता रहा। भगत सिंह चौराहे से दिबियापुर तिराहे तक वाहन रेंगते नजर आए।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार ने बताया कि जाम की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वह नालियों और निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना सामान रखें तथा फुटपाथ खाली रखें, ताकि यातायात बाधित न हो। चेतावनी दी गई कि यदि स्वयं सुधार नहीं हुआ तो अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई की जाएगी।