फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to lack of doctors, patients forced to wait

चिकित्सकों की कमी, इंतजार को मजबूर मरीज

Sat, 22 Apr 2017 12:27 AM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 22 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of doctors, patients forced to wait
बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मौजूद बीमार बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है, वहीं मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल फीवर के चलते जिला अस्पताल में हर रोज 650 से 700 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को परीक्षण कराने के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल में दवाओं का स्टाक भी कम होता जा रहा है।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल में पिछले तीन महीने से दवाओं की डिमांड की जा रही है। 20 प्रमुख दवाओं की डिमांड पर पांच दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बार-बार डिमांड पर होम्योपैथिक की आधा दर्जन दवाएं मुहैया करा दी गईं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ सुबह से देखने को मिली। दोपहर एक बजे पर्चा काउंटर बंद होने के बाद भी दो बजे चिकित्सकों के आसपास मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सक जीपी चौधरी ने बताया कि अधिकांश मरीज मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारियों के आ रहे हैं। बुखार के मरीज ज्यादा हैं। घरों में साफ-सफाई के साथ-साथ गर्मी से बचने के प्रबंध किए जाएं तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed