{"_id":"6999f88dfa8677e79d050772","slug":"due-to-harassment-by-husbands-the-sister-in-law-and-sister-in-law-left-the-house-with-five-children-auraiya-news-c-211-1-aur1009-140184-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पतियों की प्रताड़ना से पांच बच्चों संग घर छोड़ गई थीं देवरानी-जेठानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पतियों की प्रताड़ना से पांच बच्चों संग घर छोड़ गई थीं देवरानी-जेठानी
Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। पांच दिन पहले घर से लापता हुईं देवरानी-जेठानी और उनके पांच बच्चों को पुलिस ने अहमदाबाद में ढूंढ लिया। पुलिस उन्हें लेकर अहमदाबाद से बिधूना के लिए रवाना हो गई है।
रविवार को उनके आने की संभावना है। घर छोड़ने के पीछे उनके पतियों की प्रताड़ना वजह बनकर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंथरा में घरेलू कलह के चलते 17 फरवरी को एक परिवार की देवरानी-जेठानी पांच बच्चों के साथ घर छोड़कर निकल गई थीं। पुलिस की सक्रियता से जेठानी संजना उर्फ जूली और देवरानी सरिता व दोनों के बच्चे अहमदाबाद में मिल गए हैं।
उधर, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि संजना पति के गाली-गलौज और देवरानी सरिता पति के शक करने की आदत से परेशान थी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दोनों ने पारिवारिक प्रताड़ना के चलते यह कदम उठाया गया था, दोनों के आने पर पूछताछ की जाएगी। वह दोनों कहां रहीं, इसकी भी जानकारी की जाएगी।