फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to cold and fog, the number of passengers in roadways buses decreased, causing loss to the corporation.

Auraiya News: सर्दी व कोहरे से रोडवेज बसों में घटी सवारियां, निगम को नुकसान

Mon, 29 Dec 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Due to cold and fog, the number of passengers in roadways buses decreased, causing loss to the corporation.
फोटो-13- रोडवेज बस स्टेशन। संवाद
हरदोई। कोहरा और शीतलहर से आम जनजीवन बेहाल है। इसका सबसे ज्यादा असर परिवहन निगम पर पड़ रहा है। अधिक सर्दी के कारण लोगों ने इन दिनों सफर कम कर दिया है। इस कारण अधिकांश बसें खाली जा रही हैं। सवारी कम होने से निगम की बसों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोजाना दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की रोडवेज बसों पर भी कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। सर्दी और कोहरे में तमाम आशंकाओं के चलते यात्री बस से सफर नहीं कर रहे हैं। हरदोई डिपो के अंतर्गत 205 बसें संचालित हैं। इनमें करीब 36 बसें अनुबंधित हैं। इन बसों में दिन में तो यात्री मिल जाते हैं लेकिन शाम को यात्री कम होने से कई बार लंबे रूट की बसें चलाई ही नहीं जातीं। इससे रोडवेज बसों की आय में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन

आम दिनों में जहां डिपो से प्रतिदिन 10 से 12 लाख तक आय होती थी। वहीं, अब बमुश्किल आठ से 10 लाख रुपये की कमाई हो पा रही है। सवारियां सफर में कम निकल रही हैं। बताया कि छह से सात प्रतिशत लोड फैक्टर डाउन हुआ है। ऐसे में आय भी काफी कम हो रही है। अनुबंधित बसों की भी स्थिति खराब है। कम सवारी मिलने से आय का संकट गहरा गया है। चालक-परिचालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





ठंड और गलन के कारण आम दिनों की तुलना में सवारी की कम हुई है। सवारियां कम होने से आमदनी पर फर्क आना स्वाभाविक है। दिन में तो यात्री आ रहे हैं। सुबह और शाम के यात्री कम हुए हैं। -भुवनेश्वर कुमार, एआएम, हरदोई डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed