फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to breaking of the axle, the dumper stood on the road, jammed for five hours

Auraiya News: एक्सल टूटने से सड़क पर खड़ा हो गया डंपर, पांच घंटे लगा रहा जाम

Mon, 07 Aug 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Due to breaking of the axle, the dumper stood on the road, jammed for five hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कस्बा के भर्थना मार्ग पर चिरूकुआ पुलिया समीप रविवार की शाम चार बजे के करीब एक डंपर का एक्सल टूट गया। ऐसे में डंपर सड़क पर ही खड़ा हो गया। इसी दौरान निकलने के चक्कर में सड़क के किनारे से ट्रक कच्ची मिट्टी में धंस गया। दोनों वाहनों के चलते करीब पांच घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। वाहन कतारों में खड़े रहे। कुछ लोग कच्चे रास्ते से निकलने के चक्कर में दलदल में फंस गए।

बिधूना भर्थना मार्ग पर रविवार शाम चार बजे के करीब चिरूकुआ पुलिया समीप ईंट के प्लांट पर डंपर गिट्टी पलटने पहुंचा था। डंपर बीच सड़क रुका, इसी दौरान उसका एक्सल टूट गया। बिधूना की ओर से सामान लेकर भरथना की तरफ जा रहा ट्रक चालक जल्दबाजी में कच्चे रस्ते से निकलने के चक्कर में फंस गया। ट्रक व डंपर के चलते सड़क बंद हो गई।
विज्ञापन

सड़क जाम होने से दोनों छोर लगभग एक किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। ट्रक व डंपर फंसे होने के कारण पांच घंटे जाम की स्थिति बनी रही। यात्रियों को एक किलोमीटर तक पैदल चलने पर वाहन मिले। जाम लगे होने पर कई वाहन कुदरकोट से रुरुगंज व एरवाकटरा होकर बिधूना इटावा के लिए निकले। इस सबंध में अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि जाम की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed