फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DUDA will build 49 roads in the city at a cost of Rs 5.5 crore.

Auraiya News: डूडा साढ़े पांच करोड़ की लागत से शहर में बनाएगा 49 सड़कें

Mon, 23 Sep 2024 04:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
DUDA will build 49 roads in the city at a cost of Rs 5.5 crore.
औरैया। शहर में पिछले कुछ सालों में तेजी से रिहायसी बस्ती बढ़ी है। कई मोहल्लों में रास्ते कच्चे हैं। इन रास्तों को इसी साल पक्का कराया जाएगा। इसे देखते हुए डूडा के द्वारा शहर का सर्वे कराया गया है। साढ़े पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इस मद से शहर में 49 रास्तों पर इंटरलॉकिंग बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के गोविंदनगर, बाईपास, हाईवे से सटे मोहल्लों, फफूंद रोड, जालौन रोड, सुरान रोड किनारे बसे मोहल्लों में कई जगहों पर कच्चे रास्ते हैं। यहां जलभराव की भी समस्या रहती है। खासतौर पर दिबियापुर रोड पर गोविंदनगर मोहल्ले के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इन मोहल्लों में बारिश के दिनों काफी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कच्चे रास्ते पर कीचड़ की समस्या नासूर बनती जा रही है। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद के द्वारा पिछले दिनों 12 आरसीसी सड़कों का निर्माण कराया गया। अब इस कड़ी में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास शुरू किया है। पिछले कुछ सालों में बढ़ी शहर की रिहायसी बस्ती का सर्वे कराते हुए सड़कों की पड़ताल कराई गई है। इस कड़ी में 49 कच्चे रास्तों को चिह्नित किया गया है। इसके लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed