{"_id":"662fe9cb21ceb91e62044804","slug":"dry-taps-and-hand-pumps-at-the-station-passengers-suffering-in-summer-auraiya-news-c-211-1-aur1005-111641-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्टेशन पर सूखे नल और हैंडपंप, गर्मी में यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्टेशन पर सूखे नल और हैंडपंप, गर्मी में यात्री बेहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। एक तरफ गर्मी का सितम ऊपर से रेलवे स्टेशन के सूखे नल व हैंपपंप। कानपुर और इटावा सफर करने के लिए पैसेंजर ट्रेन ही एक मात्र सहारा है। गर्मी से परेशान लोगों को ट्रेन में भी राहत नहीं मिलती है। खड़े-खड़े सफर करना पड़ता है।
कस्बे स्थित रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण जब यात्री स्टेशन पर लगे नलों पर पीने के पानी के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें नल व हैंडपंप खराब मिले। जो नल ठीक मिलते भी हैं। उनमें गर्म पानी निकल रहा है जो पीने लायक नहीं है।
ऐसे में यात्री विभागीय अधिकारियों को कोसते नजर आते हैं। यहां अप व डाउन लाइन पर पहुंचे पैसेंजर ट्रेन खचाखच भरी थी। चढ़ने व उतरने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की देखने को मिली। ट्रेन संख्या 04188 टूंडला-कानपुर मेमू सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर स्टेशन पहुंची। किसी तरह स्टेशन पर मौजूद यात्री उसमें अंदर तो पहुंचे। जहां भीड़ के चलते खड़े होकर सफर करना ही मजबूरी बना।
विज्ञापन
वहीं 10 बजे ट्रेन संख्या 04159 कानपुर सेंट्रल इटावा मेमू का रहा। ट्रेन से उतरे यात्री अछल्दा निवासी राकेश ने बताया कि वह कानपुर से यहां तक खड़े होकर सफर किया है। महिला व उनके साथ मौजूद बच्चों का बुरा हाल रहा। भीषण गर्मी के चलते हालत और भी खराब है। रेल प्रशासन को चाहिए कि वह भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियों को संख्या बढ़ाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
ट्रेनों में सहालग होने व छुट्टियों के कारण भीड़ बढ़ी है। स्टेशन पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश हैं। यदि हैंडपंप व नल खराब हैं, तो जल्द ठीक कराया जाएगा।
- अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज