{"_id":"5b898a1642c79210c826c914","slug":"drunken-leap-in-young-man-in-drunken-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में युवक ने नाले में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की हालत में युवक ने नाले में लगाई छलांग
नशे की हालत में युवक ने नाले में लगाई छलांग
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
नाले के पास लगी रही मोहल्लेवालों की भीड़
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला लोधीयान निवासी एक युवक ने नशे की हालत में नाले में छलांग लगा दी। राहगीरों ने पुलिस को शव नाले में होने की सूचना दी। पुलिस ने मोहल्लेवालों की मदद से जब उसे बाहर निकाला तो वह जिंदा निकला।
मोहल्ला लोधीयान से निकला नाला ओवर फ्लो हो जाने से चारो तरफ से पानी भरा हुआ है। मोहल्ले के ही एक युवक रवि बाल्मीक पुत्र मोहर सिंह शुक्रवार की शाम नशे की हालत में आया और नाले की पुलिया पर खड़े होकर नाले में छलांग लगा दी। नाले में बहाव होने से वह आगे जाकर ऊंची जगह पर फंस गया। वहां आने जाने वाले राहगीरों ने देखा तो पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज चन्द्रिका प्रसाद यादव ने मोहल्ला वालो की मदद से उसको निकाला तो वह जिन्दा निकला। परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द किया ।