फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drunken laborer falls into drain, dies

Auraiya News: नशे में नाले में गिरा मजदूर, मौत

Thu, 09 Jul 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Drunken laborer falls into drain, dies
फोटो-12- घटनास्थल पर जांच करती पुलिस मौजूद ग्रामीण। संवाद
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के निमझना गांव के बाहर बुधवार सुबह नाले में एक मजदूर का शव उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को बाहर निकला। मौके पर पहुंचे परिजन से पूछताछ की। मजदूर के नशे में होने की बात सामने आई है।
गांव निमझना निवासी दिनेश कुमार (25) मजदूर था। पिछले करीब दो महीने से अजीतमल स्थित अपनी बहन के घर रह रहा था। वह दो दिन पहले ही गांव आया था। सोमवार की रात तक उसे घर पर देखा गया था लेकिन इसके बाद वह अचानक कहीं चला गया। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की।
बुधवार सुबह तलाश के दौरान ग्रामीणों और उसके भाई लज्जाराम ने दिनेश का शव नाले में पड़ा देखा। ग्रामीणों के अनुसार, दिनेश शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार देर रात वह शराब के नशे में गांव के बाहर बनी पुलिया पर बैठा होगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी करता था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में अत्यधिक शराब पीने के कारण नाले में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजन ने भी किसी भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed