{"_id":"67eadb7efd27df0b840e61b6","slug":"drunk-son-beats-his-mother-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124195-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नशे में धुत बेटे ने मां को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नशे में धुत बेटे ने मां को पीटकर किया अधमरा
Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
- शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
रुरुगंज। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी मां को लाठी डंडों से इस कदर पीटा कि वह खून से लथपथ हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भेजा। लोगों के अनुसार युवक मां से शराब लाने के लिए रुपये मांग रहा था। मां के मना करने पर उसने हमला कर दिया।
कुदरकोट कस्बा निवासी रानी देवी (55) सोमवार की दोपहर घर के बाहर बैठी थीं। तभी उनका पुत्र राजा (25) शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। मां से शराब लाने के लिए रुपये मांगने लगा। उनके मना करने पर उसने मां को पीटना शुरू कर दिया। उसने हाथ लगी लाठी से मां के सिर पर वार कर दिया।
खून से लथपथ रानी देवी को देख पड़ोसी दौड़ पड़े। किसी तरह नशेबाज बेटे के चंगुल से रानी को मुक्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस रानी को सीएचसी ले गई। कुदरकोट थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।