{"_id":"69fb8b1a432f882d19038994","slug":"drunk-salesman-fabricates-robbery-story-eludes-police-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144398-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नशे में सेल्समैन ने रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नशे में सेल्समैन ने रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस को छकाया
Thu, 07 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 07 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो-43-आरोपी मनोज व गगन। स्रोत : पुलिस
- फोटो : मेडिकल कॉलेज में यार्ड के पास भरा पानी। संवाद
बिधूना। कस्बे में शराब के नशे में धुत एक सेल्समैन ने पुलिस को 3.70 लाख रुपये की लूट की फर्जी सूचना दे दी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो लूट फर्जी निकली।
पुलिस के अनुसार मामला आपसी रंजिश का निकला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सेल्समैन समेत दो का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बेला रोड स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के सेल्समैन मनोज कुमार ने मंगलवार रात करीब 11 बजे कोतवाली पहुंचा। वहां गांव चदरपुर पास गांव गुलरियापुर निवासी गगन राजपूत पर 3.70 लाख रुपये की लूट का आरोप लगाया। बड़ी रकम की लूट की खबर मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी।
अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मनोज के बयानों में विरोधाभास मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर सामने आया कि मनोज शराब के नशे में था और उसका गगन राजपूत के साथ पुराना विवाद चल रहा था। गगन को फंसाने लिए उसने लूट की यह कहानी रची थी।
विज्ञापन
जांच के बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहां से दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।