{"_id":"60a10e15ff573d67895cf5b8","slug":"drunk-addicted-son-beat-up-the-parents-and-drove-them-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बुजुर्ग मां-बाप को मारपीट कर घर से निकाला, रात में चौराहे पर बैठा देख एसपी ने जानी पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बुजुर्ग मां-बाप को मारपीट कर घर से निकाला, रात में चौराहे पर बैठा देख एसपी ने जानी पीड़ा
Sun, 16 May 2021 09:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 May 2021 09:06 PM IST
सार
बुजुर्ग दंपती रात में सुभाष चौक पर भूखे प्यासे बैठे थे। एसपी अपर्णा गौतम ने उनकी पीड़ा जाननी चाही तो दोनों के आंसू छलक उठे।
विज्ञापन
सुभाष चौक पर बुजुर्ग दंपती से जानकारी लेतीं एसपी अपर्णा गौतम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में नशेबाज बेटे ने शनिवार रात वृद्ध माता-पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। रात को गश्त पर निकलीं एसपी की दोनों पर नजर पड़ी तो आपबीती सुनाई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होमगंज पुरानी पंजाब बैंक के समीप रहने वाले वृद्ध रमेश चंद्र और उनकी पत्नी को बेटे ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
बुजुर्ग दंपति रात में सुभाष चौक पर भूखे प्यासे बैठे थे। एसपी अपर्णा गौतम ने उनकी पीड़ा जाननी चाही तो दोनों के आंसू छलक उठे। दोनों ने बताया कि उनका बेटा परमानंद नशे का लती है। अक्सर दोनों उसे समझाने की कोशिश करते हैं, तो वह उन्हें मारने पीटने पर आमादा हो जाता है।
शनिवार रात नौ बजे के करीब जब परमानंद घर आया तो वह नशे में था, मां-बाप ने उसे टोका तो उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी ने दंपति को पानी पिलवाया और इसके बाद घर जाने की बात कही। बेटे के उत्पीड़न से परेशान दंपति घर जाने के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन
इस पर एसपी ने उन्हें पुलिस कर्मियों के साथ घर पहुंचाया। एसपी ने अपर्णा गौतम ने कोतवाली पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि परमानंद नशे में था, उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।