{"_id":"641df77ca2b8b7c7d60329a4","slug":"drinking-water-supply-of-15-wards-stalled-for-three-days-auraiya-news-c-12-1-141978-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 15 वार्डों की पेयजल आपूर्ति तीन दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 15 वार्डों की पेयजल आपूर्ति तीन दिन से ठप
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी-50- दिबियापुर में पेयजल पाइप लाइन ठीक करते नगर पंचायत कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। नगर में तीन जगह पाइप लाइन लीकेज होने से 15 वार्डों की पेयजल आपूर्ति तीन दिन से ठप है। शुक्रवार को लोगों को पानी अधिक हुई तो लोगों ने विरोध शुरू किया। इसके बाद नगर पंचायत ने लीकेज ठीक कराने का शुरू किया है।
नगर पंचायत कार्यालय के पास ही बुधवार को तीन जगह लीकेज हो गया था। इस बीच नगर पंचायत कर्मी सबमर्सिबल चलाकर टंकी भरते रहे। मगर किसी को पानी कम पहुंचने की जानकारी नहीं हो सकी। गुरुवार शाम को कुछ लोगों ने पानी कम आने की शिकायत की तो कर्मियों ने पड़ताल की। इस बीच जानकारी हुई कि लीकेज की वजह से टंकी में पर्याप्त पानी नहीं जा रहा है।
शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने लाइन से लीकेज ढूंढने के साथ मरम्मत का काम शुरू किया तो नगर के 15 वार्डों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पेयजल आपूर्ति न होने से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच लोग पड़ोसियों से मदद लेते नजर आए। वहीं नगर पंचायत ने भी कुछ जगह पानी की व्यवस्था कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि समस्या होने के बाद भी नगर पंचायत ने तीन दिन बाद ध्यान दिया है। नगर पंचायत कर्मी पेयजल पाइप लाइन में लीकेज दुरुस्त करने के लिए जुटे रहे। मगर शुक्रवार शाम तक कर्मियों को कोई सफलता नहीं मिली। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विजय सक्सेना ने बताया कि तीन लीकेज का पता लगा है।जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को नगर की पेयजल आपूर्ति शुरू हो जायेगी।