फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drains overflowed due to 29 mm rain, waterlogging caused problems

Auraiya News: 29 मिलीमीटर बारिश से उफनाए नाले, जलभराव से दिक्कत

Sun, 13 Jul 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 13 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Drains overflowed due to 29 mm rain, waterlogging caused problems
आजाद नगर के शीतल मंदिर के पास जलभराव। - फोटो : आजाद नगर के शीतल मंदिर के पास जलभराव।
औरैया। मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार भोर से शुरू हुई बारिश ने पालिका के सफाई इंतजामों की पोल खोल दी। बारिश में शहर के नाले-नालियां ओवरफ्लो हो गए। इससे मोहल्लों की प्रमुख सड़कों समेत गलियों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने से पहले नगर पालिका परिषद द्वारा नाला व नालियां साफ कराने का अभियान शुरू हुआ था। पालिका का दावा था कि शहर के सभी नालों की सफाई कराई जा रही है। इससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन हकीकत यह है कि कई नालों की सफाई अभी तक पूरी नहीं हो सकी। कई जगह नाला निर्माण ही अधूरा पड़ा है। इससे हल्की ही बारिश में सफाई अभियान की कलई खुल जाती है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हुई बारिश में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। घरों के बाहर पानी जमा होने से लोग निकल नहीं सके। हालांकि पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता का दावा है कि नालों की सफाई हो रही है। जहां जलभराव हुआ है, वहां पानी निकालने को पंपिंग सेट का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीखमपुर की गलियां उफनाईं
शनिवार की बारिश में भीखमपुर वार्ड में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नालियां व गलियां उफनाने लगीं। तालाब में गंदगी व सफाई न होने से जलनिकासी ठप हो गई। इससे लोगों के दरवाजे तक पानी भर गया।
मंदिर की राह में जलभराव
एक तरफ मंदिर की बाउंड्री व दूसरी तरफ तालाब की चाहरदीवारी। इससे बारिश का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। नाली का निर्माण न होने से गौरैया तालाब स्थित मंदिर के सामने ही जलभराव हो गया। इससे पूजा करने आने वाले भक्तों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
नाला ब्लॉक, कोतवाली गेट पर जलभराव
इटावा रोड पर स्थित कोतवाली के गेट के सामने ही सड़क परजलभराव हो गया। यहां नाला ब्लॉक होने से सड़क का पानी गेट व आसपास भर गया। इससे पुलिस कर्मी ही नहीं बल्कि फरियादियों को कोतवाली परिसर में घुसने व बाहर निकलने को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पढ़ीन दरवाजा की सड़क पर पानी ही पानी
शहर के निचले इलाकों में शुमार पढ़ीन दरवाजा वार्ड में जल निकासी के लिए छोटे नाले व नालियां बनीं है। इससे घरों का पानी ही उसमें समाता नहीं है। बारिश होने पर यह नाला व नालियां ओवरफ्लो हो जाते हैं। गलियों की सतह नीची होने से जलभराव हो जाता है। कई फुट तक पानी भरने से यह लोगों के घरों के अंदर तक पहुंचने लगता है। इससे बारिश के दौरान इस इलाके के लोग खासे परेशान रहते हैं।
सीडीओ आवास वाली सड़क पर भी पानी
ब्लॉक और उसके पीछे सीडीओ आवास तक जाने वाली सड़क व आसपास जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं है। इससे यहां अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती है। बारिश में यह इलाका जलभराव की चपेट में आ जाता है। इससे यहां के वाशिंदों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवास विकास का अधिकांश क्षेत्र टापू बना
नाला व नालियों की सफाई न होने और जगह-जगह सड़कों पर बड़े गड्ढे होने से आवास विकास का ज्यादातर हिस्सा जलभराव से टापू बन गया है। गौरैया तालाब के पास मुख्य सड़क के साथ ही घरों की चौखट तक पानी भर गया। इससे पुलिस लाइन से कानपुर रोड तक आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। नाला व नाली उफनाने से गंदगी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed