{"_id":"696fc56856c25f1be40a4169","slug":"drains-are-not-built-dirty-water-flows-on-the-road-auraiya-news-c-211-1-aur1020-138231-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नालियां नहीं बनीं, सड़क पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नालियां नहीं बनीं, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
Tue, 20 Jan 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-41-सड़क पर भरा पानी। संवाद
एरवाकटरा। ग्राम पंचायत एरवा टिकटा के गांव कटिका में मुख्य सड़क से गांव के अंदर जाने वाली सड़क के किनारे नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। इससे जलभराव की समस्या हो गई है।
गांव का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण पक्की सड़क नाले में तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि पक्की सड़क होने के बावजूद ग्रामीणों को मजबूरन जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
कटिका गांव निवासी लक्ष्मी देवी, चेतना देवी, प्रीति, रचना, शिखा, गौतम, श्यामा देवी, लालाराम, अवनीश,अवधेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पक्का रास्ता तो बनाया गया है, लेकिन नालियों का निर्माण न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। कई बार बुजुर्ग इस सड़क पर फिसलकर गिर चुके हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
एरवा टिकटा के पंचायत सचिव राजीव सेंगर ने बताया कि गांव कटिका में सीसी सड़क के किनारे जिन किसानों के खेत हैं। उनके द्वारा नाली निर्माण का विरोध करने की वजह से नाली निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे सड़क पर जलभराव हो रहा है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।