फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drainage stopped, schools became ponds

Auraiya News: जल निकासी ठप, स्कूल बने तालाब

Sat, 12 Jul 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 12 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drainage stopped, schools became ponds
प्रावि आंबेडकर नगर में जलभराव। - फोटो : प्रावि आंबेडकर नगर में जलभराव।
बिधूना। बारिश में बिधूना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फीडर रोड व प्राथमिक विद्यालय आंबेडकर नगर परिसर की स्थिति खराब है। जल निकासी न होने से स्कूल परिसर तालाब बन गए हैं। दोनों स्कूलों के परिसर में गंदा पानी भरा है। इससे वहां गंदगी फैली है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय आंबेडकर नगर की प्रधानाचार्या गीता राव ने बताया कि स्कूल परिसर में जलभराव की समस्या है। कई बार शिक्षा विभाग व नगर पंचायत को पत्र भेजा जा चुका है। स्कूल परिसर में मिट्टी डालकर इसे ऊंचा करने की मांग की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय फीडर रोड के प्रधानाचार्य संजय सेंगर ने बताया कि लगभग पांच साल बीत गया है, लेकिन स्कूल में नगर पंचायत जलभराव की समस्या दूर नहीं कर सकी। नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी स्कूल में भर रहा है। ऐसे में अध्यापक व बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ अलकेश कुमार सकलेचा ने बताया कि स्कूलों में पानी भरने की जानकारी मिली है। नगर पंचायत को पत्र भेजकर पानी निकासी की जल्द व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed