फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drain work incomplete for a year; Bidhuna submerged after two days of rain.

Auraiya News: साल भर से नाला अधूरा, दो दिन की बारिश में डूब गया बिधूना

Sun, 27 Sep 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Drain work incomplete for a year; Bidhuna submerged after two days of rain.
बिधूना। दो दिन की लगातार बारिश ने नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। अछल्दा रोड से भगत सिंह चौराहे तक बनने वाला नाला एक साल से अधिक समय से अधूरा है। इसके कारण फीडर रोड तालाब में बदल गई और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सड़क पर कई फीट पानी भरने से दुकानों में पानी घुस गया। छोटे-बड़े वाहन पानी के बीच से गुजरे, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। क्षेत्र में करीब 126 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। कस्बा के मैन मार्केट के फीडर रोड पर कोतवाली से पेट्रोल पंप तक जलभराव रहा। सीओ कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भी पानी जमा रहा। कई मोहल्लों की गलियां भी पानी में डूबी रहीं। दुकानदारों ने व्यापार प्रभावित होने और सामान खराब होने की आशंका जताई है। नाला निर्माण की योजना 1.62 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी।
विज्ञापन

पिछली बारिश से पहले अछल्दा रोड पर शंकरजी मंदिर तक नाला बना था। बजट के अभाव में काम की गति धीमी पड़ गई थी। इस वर्ष बारिश शुरू होने पर शिव मंदिर से रामभरत की दुकान तक ही नाला बन पाया है। मुख्य जलनिकासी मार्ग का बड़ा हिस्सा अभी भी अधूरा है। यह अधूरा नाला कस्बावासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के लिए केवल अधूरे नाले को ही जिम्मेदार नहीं माना जा रहा है। नगर के कई हिस्सों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। इससे पानी की निकासी बाधित होने की शिकायतें सामने आई हैं। भगत सिंह चौराहे के पास पुलिया का क्षतिग्रस्त हिस्सा और जमा कीचड़ भी बाधा बन रहे हैं। बारिश के दौरान नगर पंचायत की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।


वर्जन

बारिश से कस्बा की कुछ सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश एक साथ ज्यादा होने पर निकासी नहीं हो सकी है। कर्मचारियों को लगा दिया गया है। बारिश बंद होते ही पानी निकासी व्यवस्था कराई जाएगी। नाला निर्माण में कई बार शिकायतें लोगों द्वारा की गई। जिससे काम में देरी हो रही है। जल्द निर्माण कार्य पूरा होगा।
-आदर्श कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed