{"_id":"584704d14f1c1bf959448e46","slug":"drain-water-entering-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में घुस रहा नाले का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में घुस रहा नाले का पानी
औरैया
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लगाए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेविलगंज में बहारपुरा रोड पर बने नाले का गंदा पानी घरों में घुसने से नाराज कस्बे के लोगों ने अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। चेयरमैन राजेश पोरवाल ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
कस्बे के नेविलगंज में बहरपुरा रोड पर नाले की सफाई न होने से उसमें गंदा पानी भर रहा है। अब वह ओवरफ्लो हो रहा है। इससे गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत में की। मगर कोई सुनवाई नही हुई। अब गंदा पानी लोगों के घरों तक में घुस रहा है। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार सुबह अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद चेयरमैन राजेश पोरवाल पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। चेयरमैन ने कहा कि जल्द उनकी समस्या का समाधान होगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।