फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drain flows in the flow of Rajabahe, villagers upset

Auraiya News: रजबहे के बहाव में बहा नाला, ग्रामीण खफा

Fri, 03 Jan 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Drain flows in the flow of Rajabahe, villagers upset
नाला बहने से खफा होकर विरोध-प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : नाला बहने से खफा होकर विरोध-प्रदर्शन करते ग्रामीण।
सहायल। रजबहा के पानी के तेज बहाव से कच्चा नाला बह गया। नहर विभाग की ओर से मिट्टी भरी बोरी लगाने के बावजूद पानी नहीं रुक रहा। ग्रामीणों ने नहर विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर पक्का नाला निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

सहार ब्लॉक के भटौली गांव के रजबहा के पानी के तेज बहाव की कटान से करीब 100 मीटर चकरोड व नाला बह गया। इससे दो किसान की आलू की फसल बर्बाद हो गई। नहर विभाग ने रजबहा की लिंक नाली को मिट्टी भरी बोरियों से बंद कराया था। इसके बावजूद पानी नहीं रुक रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि पानी कटान से गेहूं की फसल व आलू की फसल लगातार बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने नहर विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए पक्के नाली निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

----------------------
ग्रामीण बोले, बर्बाद हो रही फसल
असेनी गांव से भटौली होकर निकले रजबहे में करीब 10 दिन पूर्व पानी का तेज बहाव होने से भटौली गांव के करीब 100 मीटर चकरोड व किसानों के खेतों तक गई कच्चा नाला पानी के तेज बहाव में बह गया था। पानी की कटान से काफी पेड़-पौधे उखड़ हो गए। फसल भी बर्बाद हो गई थी। भटौली गांव के ग्रामीण महेंद्र सिंह, सचिन राजावत, नबी मोहम्मद, गंधर्व सिंह, हरलाल, सुरेश चंद्र, शिवा सिंह ने नहर विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। नहर विभाग से रजबहा से निकले नाले को पक्का कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार यह चकरोड व कच्चा नाला करीब गांव से 500 मीटर दूरी तक जाता है, यह भटौली गांव से शिवगंज अरिंद नदी पुल तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
एई बोले, बजट नहीं है फिर भी होगा काम
नहर विभाग के सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि नाले को पक्का निर्माण कराने का कोई बजट नहीं आता है। बाकी जो भी खामियां होंगी उसको पूरा कर दिया जाएगा। इससे किसानों को समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed