फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dowry report against 5 people

पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़ की रिपोर्ट

Fri, 11 Jun 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
dowry report against 5 people
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरुहाई निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुहाई निवासी रूतबा ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2020 में कानपुर नगर के बेकनगंज निवासी सादिक से हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज कम मिलने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज न मिलने पर उसे घर से निकाल दिया। पांच जून 2021 को पति सादिक, सास रोशन, देवर शाहनवाज व ननद फरहा व लुआना निवासी बेकनगंज कानपुर नगर मायके आए। दहेज के बिना ससुराल न आने की धमकी दी। विरोध पर सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आ गए। ससुराली तलाक की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed