{"_id":"628a8842a62ff86a5a7848db","slug":"dowry-harassment-report-against-10-in-laws-auraiya-news-knp698292490","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। शादी के 12वें दिन ही नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने के आरोप में 10 ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एरवाकटरा के पटना एरवा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेटी रचना की शादी कन्नौज के छतनेपुर गांव निवासी प्रेम प्रकाश द्विवेदी के पुत्र आलोक से 11 मई 2022 को की थी। शादी के महज दो-तीन दिन बाद ही बेटी को दामाद आलोक द्विवेदी, सास मीरा, ससुर प्रेम शंकर, जेठ सोनू द्विवेदी, ननद रीती, प्रीती, जेठानी प्रियंका, देवर ऋषि द्विवेदी, चचिया ससुर विजय शंकर व चचिया सास समेत दस लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
ससुराल वाले बेटी से फोन कर अपाचे बाइक व एक लाख रुपये मांगने की कहकर पीटने लगे थे। आरोप है कि बाइक व रुपये की मांग पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी। बेटी ने किसी तरह जानकारी दी। एरवाकटरा थानाध्यक्ष राम सहाय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न के तहत दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।