फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dowry case in women death matter

विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा

Fri, 03 Sep 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
dowry case  in women death matter
बिधूना(औरैया)। थाना क्षेत्र के धनवाली में विवाहिता का शव घर में पड़ा मिला था। इस मामले में पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या का आरोप लगा छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी नाथूराम ने बताया कि उसने बेटी मधु की शादी 20 जनवरी 2015 को बिधूना कोतवाली के धनवाली निवासी रामजी उर्फ ब्रजेश के साथ की थी। शादी के बाद पति रामजी, ससुर राजेश कुमार, सास सुनीता देवी, ननद ज्योति, देवर श्यामू व चंदन दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इसकी शिकायत बेटी ने कई बार की थी, परिवार टूटने की वजह से वह कार्रवाई करने से बचता रहा। एक सितंबर को ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस सबंध में कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed