{"_id":"672d01591352a62b0602633f","slug":"donation-box-full-of-cash-stolen-from-radha-krishna-temple-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118524-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राधा-कृष्ण मंदिर से नकदी से भरा दान पात्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राधा-कृष्ण मंदिर से नकदी से भरा दान पात्र चोरी
विज्ञापन
औरैया। चोरों ने बुधवार की राधा-कृष्ण के मंदिर को निशाना बनाया। यहां से चोर ताला तोड़कर मंदिर में रखा दान पात्र व कुछ कीमती सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर मंदिर के पुजारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी सदर व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
क्षेत्र के गांव बरमूपुर में राधा-कृष्ण का मंदिर है। इसकी देखरेख, साफ-सफाई आदि का काम राजीव प्रजापति करते हैं। बुधवार की देर शाम आरती के बाद रोज की तरह मंदिर में ताला लगाकर वह अपने घर गए थे। गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर के मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा था। मंदिर के अंदर रखा सामान बिखरा था और दान पात्र गायब था। इसकी जानकारी ग्रामीणों और कोतवाली पुलिस को दी।
जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी महेंद्र पाल सिंह और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुजारी राजीव प्रजापति ने बताया कि दान पात्र में लगभग पांच से छह हजार रुपये होंगे। बताया कि दान पात्र को लगभग तीन महीने से नहीं खोला गया था। मंदिर में हुई चोरी की जानकारी से गांव के लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मंदिर से कुछ ही दूरी पर एक खेत में दान पात्र को खाली पड़ा पाया। इधर जांच पड़ताल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र चोरी का खुलासा करने की बात कही। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।