फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dog injured five including three children

Auraiya News: कुत्ते ने तीन बच्चों समेत पांच को किया घायल

Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dog injured five including three children
फोटो-24एयूआरपी-20- सीएचसी में छात्र का इलाज करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन

फोटो-24एयूआरपी-21- कुत्ते के हमले से घायल छात्र को संभालते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। नगर के फीडर रोड स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में घुसे कुत्ते ने तीन बच्चों पर हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले से लहूलुहान बच्चों को शिक्षकों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी पर एसडीएम व तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे।
दोपहर 12 बजे के करीब स्कूल के बच्चे मध्यावकाश पर थे। कुछ बच्चे परिसर में खेल रहे थे तो कुछ बच्चे खाना खा रहे थे। इसी बीच मेनगेट से एक कुत्ता परिसर में घुस आया और बच्चों पर हमला बोल दिया। शिक्षक व बच्चे कुछ समझ पाते कुत्ते ने कक्षा आठ के छात्र आकाश निवासी आंबेडकर नगर, कक्षा छह के छात्र वैभव व कक्षा छह की छात्रा वैष्णवी निवासी कुरपुरा को नोच कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

कुत्ते के हमले से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर पहुंचे शिक्षकों ने कड़ी मशक्कत कर कुत्ते को स्कूल से बाहर निकाला। इसके बाद उसने बाजार आए कैथवा निवासी बेटू चौहान को शिकार बना लिया। इस दौरान कुत्ता प्राथमिक विद्यालय बरधाई के बाहर मैदान में खेल रहे बच्चों पर भी हमला बोल दिया और कक्षा पांच की छात्रा दिव्यांशी को काट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टरों ने घायल बच्चों का इलाज करने के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। उधर, घटना को लेकर लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना कि कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर घायल कर रहें हैं। बावजूद इसके प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।

उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सेंगर ने बताया कि स्कूल का मुख्य द्वार खुला था तभी कुत्ता घुस आया। एसडीएम लवगीत कौर ने बताया कि कुत्तों को पड़कने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही कुत्तों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed