फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Doctor accused in case of death of pregnant woman arrested, sent to jail

Auraiya News: गर्भवती महिला की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 24 Sep 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused in case of death of pregnant woman arrested, sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना।
बिधूना कस्बे में पिछले सप्ताह पूर्व एक प्राइवेट अस्पताल में महिला की हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी डाॅक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में मृतका के ससुर ने पुत्रवधू की मौत को लेकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के गांव भसौरा निवासी चंद्रशेखर की ओर से बिधूना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने अपनी गर्भवती पुत्रवधू पूजा (25) को प्रसव के चलते 14 और 15 सितंबर की रात कस्बे के भरथना रोड स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां डाॅक्टर आशीष द्वारा पुत्रवधू का लापरवाही से इलाज किए जाने के चलते उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित चंद्रशेखर की तहरीर के आधार पर डाक्टर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जिसमें बिधूना कोतवाली पुलिस ने रविवार को लक्ष्मी हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष कुमार को किशनी रोड़ पर तहसील के पीछे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि डाॅक्टर के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed