फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   doaj cricess, people annoyed

एक डोज के लिए मारामारी, घंटों बाद आई बारी

Sat, 14 Aug 2021 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
doaj cricess, people annoyed
टोकन पाने के लिए जद्दोजहद करते लाभार्थी। संवाद - फोटो : AURAIYA
सहार (औरैया)। कोरोना वैक्सीन की किल्लत को लेकर टीकाकरण केंद्रों पर मारामारी मची हुई है। शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज लगनी थी लेकिन कई केंद्रों पर लोग पहली डोज के लिए स्लाट बुक कराकर पहुंच गए। सहार स्वास्थ्य केंद्र में लोग सुबह छह बजे से ही किल्लत को देखते हुए लाइन में खड़े नजर आए। यहां मारामारी के बीच 10 बजे से टीके लगने शुरू हुए। शनिवार को जिले में 30 केंद्रों पर 4124 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

वैक्सीन की समय से उपलब्धता न होने के कारण जिले में टीकाकरण केंद्रों की संख्या दिन पर दिन कम होती चली जा रही है। वहीं अगस्त माह के अंत में तीसरी लहर के बढ़ते खतरे को लेकर हर कोई वैक्सीन लगवाने के लिए आतुर नजर आ रहा है। शनिवार का दिन दूसरी डोज के लिए निर्धारित था। इसके बाद भी पहली डोज के लिए स्लॉट बुक करा कर लोग पहुंचे। टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने को लेकर मारामारी मची रही। सबसे खराब स्थिति सहार स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिली।
विज्ञापन

यहां पर अव्यवस्था के बीच लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। आए दिन वैक्सीन खत्म हो जाने की खबर पर लोग सुबह छह बजे से ही लाइन लगाने लगे थे। सुबह 10 बजे तक यहां स्थिति बेकाबू नजर आई। अस्पताल पहुंचे कर्मियों ने 10 बजे के बाद टोकन वितरित कर टीकाकरण शुरू किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राकेश सचान ने बताया कि सहार केंद्र पर प्रतिदिन 200 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब तक कुल तीन लाख 53 हजार 310 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया गया है। ज्यादा वैक्सीन मिलने पर ही सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed