{"_id":"62e820081ac3f90a275bcdb6","slug":"do-not-make-pressure-to-take-other-products-with-manure-auraiya-news-knp71071197","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः खाद संग अन्य उत्पाद लेने का न बनाएं दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः खाद संग अन्य उत्पाद लेने का न बनाएं दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कृषि विभाग ने साफ कर दिया है कि मुख्य उर्वरकों के साथ अन्य उत्पाद के लिए किसानों को बाध्य नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा किया तो विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
किसानों ने धान, बाजरा, उड़द, मूंग, मूंगफली की बुआई कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें डीएपी, यूरिया, एनपीके आदि उर्वरकों की जरूरत पड़ रही है। इसका फायदा विक्रेता उठा रहे हैं। वह उर्वरकों के साथ अन्य उत्पाद खरीदने के लिए किसानों पर दबाव बना रहे हैं। रबी सीजन में गेहूं् की बुआई के दौरान भी इसी तरह की शिकायतें मिली थीं।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्य उर्वरकों के साथ कोई अन्य उत्पाद लेने के लिए किसानों को बाध्य न करें। ओवर रेटिंग करना भी गैरकानूनी है। दोनों की दशाओं में लाइसेंस निरस्त कर एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान है। कहा कि यदि किसान को किसी दुकानदार से शिकायत हैं तो उनके मोबाइल नंबर 7839882530 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।