{"_id":"627eaabc66dab878091d52d4","slug":"do-not-follow-husbands-come-forward-and-do-work-yourself-auraiya-news-knp6966291164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतियों के पीछे न रहें, खुद आगे आकर करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतियों के पीछे न रहें, खुद आगे आकर करें काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। महिला प्रधान अपने पतियों के चंगुल से बाहर निकलें। आमतौर पर देखा जाता है कि जहां पर महिला प्रधान होती है वहां उनके पति ही सक्रिय रहते हैं। कहते हैं पुरुष कठोर होता है। इसलिए आप आगे आएं। क्योंकि आम लोगों की जिंदगी में आप लोगों की दया और ममता पड़ जाएगी तो बहुत अच्छा होगा। यह बात जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर आए जिले के प्रभारी मंत्री ने दिबियापुर स्थित गेल आडीटोरियम में महिला शक्ति कार्यक्रम में महिला प्रधानों से कही।
जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, परिवार तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रधानी का चुनाव बड़ा कठिन चुनाव है। इस चुनाव में जनता ने आपको चुना है। ऐसे में सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। मिशन शक्ति के रूप में सरकार की सोच है कि किसी भी महिला के साथ अन्याय न हो। इसके बावजूद यदि कोई घटना होती है तो दोषी पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
इससे पहले उन्होंने दीप जलाकर कर कार्यक्रम की शुरूआत की। एसपी अभिषेक वर्मा ने मिशन शक्ति के तहत चल रहे विभिन्न क्रिया कलापों की जानकारी दी। जयपुरिया स्कूल की छात्र-छात्राओं ने महिलाओं पर आधारित अबला से दुर्गा नाटिका का मंचन किया। फिर महिला आरक्षियों (कांस्टेबलों) ने भी नृत्य नाटिका के माध्यम से महिलाओं के लिए उपयोगी 1090 एवं यूपी 112 के बारे में जानकारी दी। इसमें बताया गया कि किस प्रकार से पहले महिलाएं परेशान रहतीं हैं।
विज्ञापन
परंतु अब 1090 एवं यूपी 112 के कारण महिलाओं को काफी राहत मिली है। महिलाओं को त्वरित न्याय मिलना शुरू हो गया है। प्रभारी मंत्री ने विधायक औरैया गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक वर्मा, एडीएम रेखा एस. चौहान के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में शिरकत की। दो बच्चों को गोद में लेकर अन्न प्राशन संस्कार कराया। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, पीडी हरेंद्र सिंह, डीडीओ करुणापति मिश्रा, एसडीएम मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

नाटिका प्रस्तुत करते जयपुरिया स्कूल की छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : AURAIYA