{"_id":"60490b0a8ebc3e59176b77f3","slug":"do-exercise-and-drink-water-auraiya-news-knp6168392173","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यायाम करें, पानी ज्यादा पीएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायाम करें, पानी ज्यादा पीएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आज किडनी दिवस है। डॉक्टरों ने लोगों को किडनी की बीमारी से बचाव के उपाय बताए। कहा कि इससे बचने के लिए व्यायाम करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। संतुलित दिनचर्या अपनाना भी जरूरी है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि गुर्दे हमारे शरीर में उत्पन्न हानिकारक तत्वों को बाहर निकालकर खून की सफाई करते हैं। इससे शरीर में पानी व नमक की मात्रा नियंत्रित रहती है। गुर्दे खून की कमी को भी दूर करते हैं और हड्डियों को मजबूत रखते हैं। यदि गुर्दों में दिक्कत होती है तो फिर शरीर के दूसरे अंग भी ठीक तरह से काम नहीं करते हैं।
गुर्दे की बीमारी के लक्षण।
- पेशाब में खून आना।
- पेशाब में जलन होना और बार-बार आना।
- पैरों व आंखों में सूजन आना।
- शीघ्र थकान महसूस होना।
- ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होना।
- पेशाब की मात्रा में कमी होना।
ऐसे करें बचाव
- धूम्रपान, शराब के सेवन और फास्ट फूड से बचें।
- खाने में नमक की मात्रा कम रखें।
- दर्द की गोलियों का अनावश्यक सेवन न करें।
- ब्लड प्रेशर व शुगर की नियमित जांच कराएं।
- 35 वर्ष के बाद खून व पेशाब की जांच अवश्य कराएं।