फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DNA report turns the tables, POCSO accused gets bail

Auraiya News: डीएनए रिपोर्ट से पलटी तस्वीर, पॉक्सो के आरोपी को मिली जमानत

Thu, 28 May 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
DNA report turns the tables, POCSO accused gets bail
बेला। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में पॉक्सो एक्ट के आरोपी पिंटू उर्फ अवधेश बाथम को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की अदालत ने यह राहत फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद दी। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि पॉक्सो काआरोपी पीडि़ता के बच्चे का जैविक पिता नहीं है।
विज्ञापन

अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान एफआईआर दर्ज कराने में हुई तीन महीने की देरी पर भी संज्ञान लिया, जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता के अनुसार कोई ठोस कारण नहीं दिया गया था। पिंटू 16 सितंबर 2025 से जेल में बंद था, जिसे मंगलवार शाम इटावा जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपी को निजी मुचलके और दो जमानतदारों को संबंधित अदालत की संतुष्टि पर पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आरोपी साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा और मुकदमे के दौरान अदालत में नियमित रूप से उपस्थित रहेगा। शर्त का उल्लंघन होने पर जमानत रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed