फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM's driver was kidnapped and assaulted, report filed on five

Auraiya News: डीएम के चालक का अपहरण कर मारपीट, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
DM's driver was kidnapped and assaulted, report filed on five
फोटो11एयूआरपी 09 - मारपीट से पीठ पर दिख रहे चोट के निशान। संवाद
विज्ञापन

फोटो11एयूआरपी 10 - पीड़ित से जानकारी करती पुलिस। संवाद
-अपहरण व डकैती की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
- गाड़ी की फोटो खींचने से नाराज आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के जेसीज चौराहे पर दोस्त संग शनिवार देर रात गुटखा खरीदने पहुंचे डीएम के चालक को पांच दबंग कार में डालकर अगवा कर ले गए। जहां आरोपियों ने सुनसान रास्ते में पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद दबंग मोबाइल, नगदी आदि लूटने के बाद उसे गौरी बिरिया गांव के सामने फेंक कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही देर रात कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित को सड़क किनारे से बेहोशी की हालत में बरामद कर 100 शैया युक्त जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत पांच के खिलाफ डकैती व अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। वहीं आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। साथ ही आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

शहर के मोहल्ला गोविंद नगर उत्तरी निवासी शशिभूषण सिंह उर्फ नीरज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह डीएम औरैया की गाड़ी चलाता है। शनिवार रात को उसने अपने दोस्त विनय कुमार को जिलाधिकारी आवास पर बाइक लेकर बुलाया था। देर रात करीब पौने एक बजे वह दोस्त के साथ जेसीज चौराहे पर गुटखा खरीद रहा था। गुटखा लेने के बाद लौट ही रहा था तभी वहां कार सवार पांच लोग वहां आए। कार से उतरे लोगों में विवेक यादव व उसके पिता सतीश यादव निवासी विडानापुर थाना दिबियापुर भी थे, जिसे वह जानता था। जबकि कार सवार अन्य तीन लोगों को वह नहीं जानता था। पीड़ित ने बताया कि तीनों अज्ञात लोग उसके पास आए और उन्होंने उसके गले में पड़ा आई-कार्ड छीन लिया। इस पर उसने आरोपी की कार की फोटो खींच ली। इससे नाराज आरोपियों ने उसे कार में डाल लिया और बिरिया-कमालपुर के बीच में सुनसान जगह ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोपी उसका मोबाइल, पत्नी का आधार कार्ड, पैनकार्ड, एटीएम व दो हजार रुपये भी लूटकर कर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि इस पर उसने वहां से गुजर रहे एक राहगीर को रोक कर उसके फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 100 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने घटना के खुलासे को लेकर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया कि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर लेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed